Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बजरी से भरे डंपर ने जौलंदा पंचायत की ग्राम सहकारी समिति की दीवार को मारी टक्कर

मलारना डूंगर उपखंड के जौलंदा ग्राम पंचायत के सहकारी समिति गोदाम की दीवार को बजरी से भरे ओवरलोड़ डंपर के टक्कर मारने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। समाजसेवी कालूराम मीणा (दिव्यांगजन) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की रोकथाम के आदेश के बाद भी खुलेआम बनास नदी से बजरी माफिया बजरी निकाल कर ले जाते हैं। लेकिन कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराने के बाद भी बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद है। मीणा ने बताया कि पिछले 3 सालों में समस्या के समाधान हेतु कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक समस्या की ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है।

 

 

जिससे ग्रामीणों की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है और बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद है अवैध बजरी माफियाओं ने महेसरा से जौलंदा गांव की ओर आने वाली सड़क मार्ग के चौराहे पर बने ग्राम सहकारी समिति गोदाम की दीवार को गाड़ी नम्बर आर.जे. 05 GC 5590 द्वारा लापरवाही से चलाते हुए बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार कर दीवार को क्षतिग्रस्त कर दी। सहकारी समिति गोदाम कि अवैध बजरी ले जा रहे डंपर की टक्कर से दीवार टूटने से 25 से 30, हजार के बीच का नुकसान हो गया है।

 

Gravel-fill dumper hit the wall of village cooperative society warehouse of Jaulanda Panchayat

 

गोदाम संचालक ने बौंली थाने में डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई कर समिति के नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देखकर ट्रैक्टर चालक सड़क पर ट्रॉली खाली करके भाग जाते हैं तथा कस्बे के बीच तेज रफ्तार से निकलते हैं जिसके कारण 24 घंटे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अवैध बजरी परिवहन को बंद करने के लिए ग्रामीणों का आज भी प्रयास जारी है लेकिन जगह-जगह सड़क पर बजरी बिखरी पड़ी है कई स्थानों पर बजरी के ढेर लगे होने के कारण लोगों को पैदल चलने एवं दोपहिया तथा चौपहिया वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

 

अवैध बजरी परिवहन को लेकर कई बार समाज सेवी कालूराम मीणा ने स्थानीय प्रशासन ओर अधिकारी को अवगत करवाया लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है प्रशासन व उच्च अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे जौलंदा कस्बे में अवैध बजरी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर -ट्रॉली से रहने वाले लोगों की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है रात दिन अवैध बजरी परिवहन होने से ग्रामीणों को हमेशा खतरा बना रहता है और अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहन तेज स्पीड से वाहनों को कस्बे से निकालते हैं जिससे हमेशा हादसे कि आशंका बनी रहती है।

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !