Saturday , 5 October 2024
Breaking News

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण एवं लहरिया उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन डी महिला प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं लहरिया महोत्सव कार्यक्रम गत रविवार को रणथंभौर रोड़ स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विमला शर्मा, ममता शर्मा एवं डॉ. शिवानी जैमिनी रही। आशा शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

उसके बाद महिला पदाधिकारियों ने अतिथियों को अपना परिचय दिया और संगठन हित में कार्य करते हुए समाजोत्थान के लिए महिलाओं ने शपथ ली। आशा ने बताया कि शपथ ग्रहण के पश्चात श्रावण माह के पावन अवसर पर महिला पदाधिकारियों द्वारा लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की।

 

Vipra Foundation Women's Cell's swearing-in and Lahariya festival programe concluded in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि लहरिया महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम प्रतियोगिता लहरिया क्वीन की हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर किरण शर्मा विजयी हुई। दूसरी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ की हुई जिसमें सुनीता शर्मा विजय रही। तीसरी प्रतियोगिता बैलून रेस की हुई जिसमें पार्षद प्रियंका शर्मा विजय रही। तीनों विजेतओं को निर्णायक कमेटी जिसमे प्रोफेसर डॉ. मनीषा शर्मा, ममता शर्मा, डॉ. शिवानी जैमिनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

 

इसके बाद महिलाओं ने झूले का जमकर आनंद लिया और एक दूसरे के साथ सावन के गीत गाकर लहरिया महोत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम में हेमलता शर्मा, सीमा गौतम, प्रभा शर्मा, कनकलता गौतम, अर्चना शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता गौतम, ममता चतुर्वेदी, अंजना पारीक, दीपा शर्मा, हर्षिता गौतम मंजू शर्मा, कृष्णा शर्मा, सावित्री शर्मा, सविता पांडे, उषा शर्मा, ज्योति शर्मा और पिंकी शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Vaibhav Marmat resident of Dubbi Banas Sawai madhopur brought fame to the area

दुब्बी बनास के वैभव मरमट ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय खेल समारोह – 24 (केवीएस एनएसएम 2024) में वैभव मरमट निवासी दुब्बी-बनास …

The country needs leaders like Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

देश को गांधी एवं शास्त्री जैसे नेताओं की आवश्यकता

इन्द्रगढ़ (बूंदी) : बूंदी जिले की इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र के बेलनगंज में स्थित राजकीय उच्च …

Chauth Ka Barwada Police News 4 oct 24

अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन …

Gold Money Gangapur city police news 4 oct 24

चोरों ने 10 लाख के गहने सहित 80 हजार किए पार

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी जिले की शहर की उस्मान कॉलोनी में बीते गुरुवार रात …

Agrasen Jayanti celebrated in sawai madhopur

धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !