बामनवास नगर पालिका मुख्यालय पर गैस एजेंसी के पास एक शिक्षक को विवो स्मार्टफोन सड़क के पास पड़ा मिला। शिक्षक ने मोबाइल को उठाकर बामनवास थाने में जमा करा दिया। जानकारी के अनुसार मोबाइल अपने मालिक तक पहुंचे इसके लिए कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर मोबाइल के बारे में मैसेज दिया।

मोबाइल किसी को मिला है और वह व्यक्ति मोबाइल को थाने में जमा करा गया है जिस किसी का हो वह व्यक्ति थाने में आकर अपने मोबाइल की सही जानकारी देकर अपने मोबाइल को ले जा सकता है। ग्रुप से मिली जानकारी के बाद धारासिंह मीणा बामनवास पट्टी कलां थाने में पहुंचा और थाने में मोबाइल के बिल आदि जानकारी दी। इसका सत्यापन कर पुलिस के जवानों ने मोबाइल को धारासिंह मीणा दिया। इस दौरान धारासिंह मीणा के चेहरे पर खुशी देखी गई वहीं उन्होंने सिपाहियों तथा मोबाइल मिलने पर थाने में पहुंचाने वाले शिक्षक को धन्यवाद दिया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया