राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटूपुरा के छात्र-छात्राओं को सरपंच शाहिद अली एवं विद्यालय प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा द्वारा विद्यालय के आजादी के अमृत महोत्सव के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भागचंद सैनी ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम ग्राम पंचायत के सरपंच शाहिद अली ने छात्र-छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर के भाग लेने का आह्वान किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा ने सभी छात्र छात्राओं को अपने मकानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ लगाने का आह्वान करते हुए छात्र-छात्राओं को देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले महापुरुषों की जीवनी को पढ़कर हमारे राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के निर्वहन के लिए आगे आने का आव्हान किया। शारीरिक शिक्षक भागचंद सैनी ने छात्र छात्राओं को देश भक्ति गीतों का एक साथ गायन करवाया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया