Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दलित छात्र की हत्या एवं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के विरोध में किया प्रदर्शन 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राजस्थान किसान सभा, भीम आर्मी, प्रगतिशील महिला फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन आदि संगठनों ने महावीर पार्क में एकत्रित होकर अंबेडकर सर्किल पर सभा करने के बाद राजस्थान के जालौर जिले में दलित छात्र की पानी पीने के मामले में हत्या करने एवं सवाई माधोपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान की सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं सजा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।
Demonstration against the murder of Dalit student and insult to the national flag in sawai madhopur
प्रदर्शन में सीपीआई के जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया, किसान सभा के अध्यक्ष कांजी मीणा, सचिव कालूराम मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, पूर्व सरपंच भैंरूलाल मीणा, महिला फेडरेशन सचिव शबनम, अध्यक्ष कंचन देवी, अनीता बैरवा, मजदूर युनियन एटक के अध्यक्ष छोटू लाल बैरवा, लक्ष्मण मल्होत्रा, विजय राम मीणा, भीम आर्मी के मनराज लालावत और सुरेंद्र आजाद आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सामंतवादी, मनुवादी ताकते देश में अराजकता पैदा कर रही है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है आजादी के 75 वर्षों बाद भी दलितों के हालात खराब है। दलितों के साथ छुआछुत, भेदभाव किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !