शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में अर्थशास्त्र बीए पार्ट प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समस्त नियमित, स्वयंपाठी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा भौतिक विज्ञान विषय के बीएससी पार्ट प्रथम व द्वितीय के समस्त नियमित, पूर्व एवं स्वंयपाठी परिक्षार्थी जिनकी प्रायोगिक परीक्षा के लिए रिकाॅर्ड व फाईल महाविद्यालय में जमा नहीं हुई है उनको फाईल जमा कराने का अवसर दिया गया है।

प्राचार्य ने बताया कि अर्थशास्त्र प्रायोगिक परीक्षा 2022 के लिए विद्यार्थी अपनी प्रायोगिक फाईल 17 अगस्त बुधवार को को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में जमा करा सकेगें। जबकि भौतिक विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा के लिए विद्यार्थी 18 अगस्त तक प्रायोगिक रिकाॅर्ड व फाईल प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला (दक्षिणी परिसर) में प्रयोगशाला सहायक नीलम कुमारी को जमा करवाकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया