श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गत शुक्रवार को श्रद्धा व पूरे उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। ऐसे में गुरुवार को सभी मंदिरों व घरों बड़ी धूम रही। जन्माष्टमी पर जिले के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की झांकियां सजाई गई। भारी तादाद में लोग मंदिरों में दर्शन करते हैं और झांकियों को निहारते नजर आए।
मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और पूरा शहर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गुंजयामान रहा। इस पावन पर्व पर घरों में नन्हें बालकों को श्री कृष्ण और राधा की झांकी का रूप दिया गया। गौतम कोलोनी में भी कई नन्हे बालक ने कृष्ण और राधा के रूप की सजी झांकी में दिखाई दिए। जिससे उन्होंने लोगों का मन मोह लिया।