Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालय विकास के लिए ग्रामीणों ने भेंट किए 13 लाख रूपए

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुई में समस्त ग्रामवासियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में संचालित भविष्य की उड़ान कार्यक्रम से प्रेरित होकर ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए कमरों के निर्माण हेतु 11 लाख रूपए का चैक एवं 2 लाख रूपये नगद कुल 13 लाख रूपये विद्यालय के प्रधानाचार्य को, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय नाथूलाल खटीक एवं कार्यक्रम अधिकारी किरोड़ी लाल मीना के समक्ष एसडीएसमसी खाते में जमा कराने हेतु सुपुर्द किए।

 

Villagers presented 13 lakh rupees for school development

 

इस राशि का उपयोग मुख्यमंत्री जनसहभागिता के अन्तर्गत विद्यालय में कमरों के निर्माण हेतु किया जाएगा। इससे पूर्व भी मुई के ग्रामवासियों द्वारा करीबन 18 लाख रूपये व्यय कर विद्यालय हेतु भूमि क्रय की गई, 2 हॉल का निर्माण करवाया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु शौचालय का निर्माण एवं विद्यालय में रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा के मंदिर में अधिक-अधिक से सहयोग करने का आह्वान किया। ग्रामीणों के इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता ने समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !