सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने 4आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इकरार पुत्र सलीम निवासी सूरवाल, राजूलाल पुत्र कौंरीलाल निवासी बौरीफ सवाई माधोपुर, मोहम्मद रईस पुत्र फकरुद्दीन निवासी धनवन्तरी नगर गंगापुर सिटी, रफीक पुत्र स्व. मोहम्मद खान निवासी धनवन्तरी नगर गंगापुर सिटी, गिरधारी लाल पुत्र कमल सिंह निवासी हनुमान मन्दिर के पास गुर्जर मोहल्ला सैनिक नगर गंगापुर सिटी, बनी सिहं पुत्र सुखदेव निवासी शीतला माता मन्दिर के पास सालोदा गंगापुर सिटी, उपेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी सीतोड की झोंपडी बामनवास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित श्यामलाल पुत्र श्योजीराम निवासी खिलचीपुर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। सट्टे की खाईवाली करते हुए मुबारिक पुत्र सरफुद्दीन निवासी मदीना मस्जिद के पास गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर वाहन चलाते आरोपी रमेश मीना पुत्र लोहड्क्या मीना निवासी ग्राम ठेकड़ा चौथ का बरवाडा, धर्मसिंह बैरवा पुत्र कालूराम बैरवा निवासी शिवाला पीलौदा को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया