Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बेटी पंचायत के माध्यम से अब घर-घर होगी बेटियों की बात

प्रदेश भर में बेटियों को बचाने के प्रति जन-जागरूकता की एक ओर अभिनव पहल करते हुए डाॅटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत प्रदेश की लगभग पांच हजार ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन कर आमजन को “बेटियां अनमोल हैं” संदेश दिया जाएगा। इस नवाचार को लेकर राज्यस्तर के साथ ही जिले में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सितंबर माह की 7 तारीख से बेटी पंचायत का आयोजन प्रारंभ होगा। वहीं इसके बाद 14, 25 व 28 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर बेटी पंचायत का आयोजन होगा।

Beti Panchayat house talk daughters precious
पीसीपीएनडीटी समुचित प्राधिकरण अधिकारी एवं एमडी एनएचएम नवीन जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सवाइ्र माधोपुर जिले सहित समस्त जिलों के अधिकारियों को दिश निर्देश दिए। उन्होंने सभी को जानकारी दी कि प्रदेशभर में की ग्राम पंचायतों पर डैप 3 आयोजित कर ग्रामवासियों को प्रजेंटेशन, भावनात्मक फिल्में आदि दिखाकर व बेटियों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए बेटी बचाओ का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 9800 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से प्रथम चरण में 5000 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग एवं बेटी बचाओ के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। राज्य एवं जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को डेप रक्षकों के प्रशिक्षण व आवश्यक बैठकें आयोजित कर तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सवाई माधोपुर की समस्त 200 ग्राम पंचायतों में विभाग की ओर से डाॅटर्स आर प्रीशियस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एनएचएम टीम ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसी क्रम में तैयारियों को पूर्ण करने के लिए शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 7 सितंबर सहित 14, 25 व 28 सितंबर को होने वाली बेटी पंचायत सहित, डैप रक्षकों का चयन, आईईसी, बजट व अन्य तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई।

आप भी बन सकते हैं बेटियों के रक्षक:
जिले में कोई भी व्यक्ति जो बेटियां अनमोल है कार्यक्रम से जुड़ कर जागरूकता बढाने में चिकित्सा विभाग की मदद करना चाहता है वह अपना नाम व पता लिख कर व्हाट्सएप नंबर 76657 20289 पर भेज सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !