Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बाल विवाह का दंश झेल रही, बाल मित्रों से साझा किया अपना दर्द

सांप-सीढी खेल में बच्चों ने जाना अपना अधिकार

राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे बाल संरक्षण संकल्प यात्रा के जस्टाना ग्राम भ्रमण के दौरान बाल विवाह का दंश झेल रही ललिता ने बाल मित्र सोना बैरवा से अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बड़ी बहन के साथ 14 साल की उम्र में शादी रणथंभौर निवासी चौथमल से कर दी गई। ससुराल में मासिक विकलांग पति आये दिन मारपीट करता था कुछ दिन सहती रही किन्तु मारपीट से तंग आकर पीहर चली आई। पांच साल से अपनी विधवा मां ग्यारसी देवी के साथ रह रही हूं।

 

मां विधवा पेंशन से घर खर्च चलाती है। पंचों द्वारा फैसला भी कराया गया था किन्तु परित्यक्ता पेंशन का लाभ कई बार चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल रहा हैं। इस दौरान बाल मित्रों द्वारा परित्यक्ता पेंशन आवेदन आनलाईन कराने की कार्यवाही शुरू की गई।

 

Share your pain with child friends

 

बाल संरक्षण संकल्प यात्रा मंगलवार को जस्टाना पंचायत पहुंचा जहां सरपंच सुनीता देवी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी ब्रहमसिंह बैरवा सहित पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर बच्चों के हितों लिए ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण कमेटी का गठन कर सदस्यों का क्षमतावर्धन किया। बाल मित्रों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विधिवत चर्चा करते हुए आवश्यकता वाले बच्चों हेतु रजिस्टर संधारण करने का सुझाव भी दिया गया। यात्रा दल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्टाना में बाल शिविर के दौरान बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण सहित यात्रा के सात संकल्पों पर चर्चा करते हुए शपथ दिलाई गई।

 

साथ ही सांप सीढी खेल के माध्यम से बच्चों के अधिकार सहित बाल विवाह के दुष्परिणा व सामानता व दुर्यव्यवहार जैसी बुराईयों पर खेल खेल में सीख दी गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक हंसराज मीणा ने बताया कि विद्यालय में 342 बच्चे अध्ययरत है जिसमें 154 बालक एवं 188 बालिकाएं है। ग्राम भ्रमण घर-घर दस्तक के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 14 आवेदन आनलाईन कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर यात्रा समन्वयक कैलाश चन्द सैनी, सीताराम गुर्जर, सोना बैरवा, सफिस्ता खान, मंजित गुर्जर, धर्मेन्द्र यादव, अजय, नरेश उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !