प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश सेवा समिति के 60 भक्तों का दल रणथंभौर गणेश दर्शनों के लिए आया। समिति प्रमुख प्रमोद हरलालका ने बताया की भक्तों का यह दल 1985 से लगातार गणेश चतुर्थी पर दर्शनों के लिए एक ही ड्रेस कोड में गणेश धाम से पैदल यात्रा कर जाते है हरलालका कहते है की रणथंभौर गणेश की महिमा बड़ी अद्भुत है यदि सच्चे मन से इनके अर्जी लगाते है तो जरुर पूरी होती है।

समिति के सदस्य रामावतार गौतम ने बताया की ग्रुप में मुंबई, सूरत, दिल्ली, सीकर से लोग आते हैं तथा सवामणी का भोग लगा कर प्रसाद वितरण करते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया