जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एवं राकेश कुमार राजोरा एएसपी सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में आईपीसी व 3-1 (आरएस (एफ)(जी), 3-1 (डब्ल्यू), 3-2 (वीए) एससी एसटी एक्ट थाना बहरावण्डा कलां में घटना के वक्त से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार जुगल किशोर सहायक उपनिरीक्षक कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर एवं बाबूद्दीन सहायक उपनिरीक्षक थाना बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर की टीम ने आरोपी जुगराज पुत्र देवी लाल उर्फ देव्या जाट, शिवदयाल पुत्र नरोत्तम जाट एवं मुकेश पुत्र जुगराज जाट निवासी सिंगौर कलां थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया