Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रास्तों में पड़ा सड़ रहा लंपी संक्रमण से मृत गौवंश

शिवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र में लंपी वायरस से ग्रस्त गोवंश की संख्या में बढ़ोतरी के साथ मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी होने लगी है। क्षेत्र के गांवो में पशुओं को लंपी संक्रमण से बचाने तथा लंपी संक्रमण से ग्रसित गौवंश के ईलाज एवं इससे मृत गौवंश के निस्तारण के उपाय धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन गोवंश में फैल रही बीमारी को आंख मूंद कर बैठा देख रहा है।
गौ सेवा समिति सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन व स्थानीय ग्राम पंचायत शिवाड़ प्रशासन की तरफ से गोवंश हेतु कोई उपाय नहीं किए गए हैं। कस्बे में अब तक डेढ़ दर्जन गोवंश की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

 

Dead cows due to lumpy Virus lying in the paths

 

पंचायत मात्र कस्बे में गोवंश मरने पर उसे गड्ढा खोदकर गार्ड रही है जबकि शिवाड़ पंचायत में आने वाले गांव ढाणियों में मृतक गोवंश खुले में पड़ा सड़ रहा है। जिसके कारण गंध के चलते इन रास्तों से लोगों का निकलना दुर्भर हो गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि समिति के सदस्य स्वयं ग्रामीणों के सहयोग से 10 दिनों से लगातार रात दिन गोवंश उपचार हेतु दवाइयां व चारे पानी की व्यवस्था कर उपचार कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रशासन को धरातल पर पहुंचकर बड़े उपाय करने चाहिए अगर प्रशासन ने गोवंश उपायों पर ध्यान नहीं दिया तो गौ सेवा समिति सदस्य ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !