Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कल से होंगे प्रारम्भ

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे। आवेदन 21 सितंबर बुधवार से प्रारंभ होंगे। आवेदन पत्र संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में 20 अक्टूबर 2022 सायं 6 बजे तक रजिस्टर्ड या साधारण डाक या स्पीड पोस्ट या व्यक्तिशः भिजवाये जा सकते हैं।

 

निदेशालय को भिजवाए जाने वाले पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा वे स्वत: ही अस्वीकार माने जाएंगे। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर के संस्था प्रधान सैयद बलीग अहमद ने बताया की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि आईएनसी के नये सिलेबस (छठा संस्करण 2012) के अनुरूप कुल दो साल की होगी।

 

Applications for admission to women health worker training course will start from tomorrow in rajasthan

 

वहीं आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जो उस जिले के प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी अधिकारी हैं, के कार्यालय में जमा करवाये जा सकते हैं। उन्होंने बताया की इस पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा। किसी भी विषय में 12वीं पास छात्राएं इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकती है। इसमें चयन जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 17 से 34 वर्ष की आयु की कोई भी छात्रा आवेदन कर सकती है।

 

वहीं प्रशिक्षण के दौरान प्रवेशित छात्रा को 500 रूपए मासिक स्टाईपेंड भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के नए प्रमाण पत्र जरूर बनवाएं। तलाकशुदा और विधवा कोटे के लिए कोर्ट की डिग्री अवश्य ले। विस्तृत विज्ञप्ति तथा आवेदन प्रपत्र विभागीय वेबसाईट www-rajswasthya-nic-in पर उपलब्ध है।

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

 

women health worker training course will start 21 September

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !