Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नोटिस के बाद रिडकोर ने लालसोट-कोटा मेगा हाइवे से हटवाए स्पीड ब्रेकर

सवाई माधोपुर जिले मेंं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर जगह-जगह लग रहे बेतरकीब ब्रेकर सहित विभिन्न सुविधाओं को लेकर रिडकोर के प्रबंधक निदेशक,  को नोटिस जारी किया हैं। परिवादी एडवोकेट हरिप्रसाद योगी ने फोरम के समक्ष परिवाद पेश किया था की रिडकोर कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स शुल्क वसूलता है।

 

वहीं मेगा हाइवे पर नियम से परे स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। हाईवे पर टेलीफोन, टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधा भी नहीं है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेगा हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। दुर्घटना होने पर प्रीमेडिसन इलाज या एंबुलेंस की व्यवस्था भी हाईवे पर नहीं है। वहीं रिडकोर द्वारा गत 10-11 वर्षों से टोल शुल्क के नाम पर लोगों से प्रत्येक माह करोड़ों रुपए वसूल किए जा रहे हैं।

 

After notice, Ridcore removed speed breakers from Lalsot-Kota mega highway

 

जबकि सुविधा के नाम पर कम्पनी द्वारा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। हाईवे पर बने बेतरतीब ब्रेकर व गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर जिला आयोग सवाई माधोपुर के अध्यक्ष देवकरण गुर्जर एवं सदस्य हनुमान प्रसाद मीना ने सुनवाई की। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद दर्ज कर रिडकोर के प्रबंधक निदेशक, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता सवाई माधोपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं।

 

आयोग ने अधिकारियों को गत 23 मार्च को फोरम के समक्ष उपस्थित होने के आदेश भी दिए थे। उसके बाद आयोग में परिवाद संख्या 296/2021 को बहस के दौरान रिडकोर ने माना कि स्पीड ब्रेकर निर्धारित मापदंडो के अनुसार नहीं बने हुए हैं। इस पर जिला आयोग ने रिडकोर के महाप्रबंधक को लालसोट – कोटा मेगा हाइवे पर बेतरकीब लगे स्पीड ब्रेकरों को तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए है। इसकी पालना में रिडकोर कंपनी द्वारा मेगा हाइवे से ब्रेकर हटाए गए हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !