बौंली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली निगम की सतर्कता दल पर हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लोकेश, हरकेश और जगदीश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस पुराने मामलों में वांछित आरोपियों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। गत 10 अक्टूबर 2020 को आरोपियों द्वारा में जोलंदा में विद्युत सतर्कता दल पर कार्रवाई के दौरान हमला किया था।

इसके बाद राजकार्य में बाधा डालने और मीटर चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बौंली एसएचओ कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश को लेकर जगह – जगह दबिश दे रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश पुत्र मुरारीलाल, हरकेश पुत्र जगराम और जगदीश पुत्र बद्रीलाल मीणा निवासी जोलंदा को खिरनी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के मीटर भी बरामद किए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया