ग्राम सेवा सहकारी समिति कुसांय में गत शुक्रवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। जिसमें गोली डालकर गजेन्द्र सिंह राजपूत को अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव निर्वाचन कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति कुसांय में निर्वाचन अधिकारी रामभरोसी मीणा के नेतृत्व में धीरसिंह जाट व गजेन्द्र सिंह राजपूत के बीच मतदान हुआ। मतदान में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर गोली ड़ाली गई।

जिसमें गोली गजेन्द्र सिंह के नाम पर्ची निकली उसे अघ्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निरंजन सिंह व ज्ञानसिंह के बीच मतदान हुआ। जिसमें निरंजन सिंह को चार मत मिले। ज्ञानसिंह को 6 मत मिले तथा एक सदस्य ने अपने मत का उपयोग नहीं किया। जिससे ज्ञानसिंह दो मतों से विजयी होने पर उपाध्यक्ष बने। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी रामभरोसी मीणा ने सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया