सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई द्वारा किये गए नवाचार ऑपेरशन तीसरी आंख के द्वारा सुबह व शाम पार्क और कोचिंग सेंटरों के आस-पास आवारा मनचलों यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
इसी के तहत आज ड्रोन की सहायता से हम्मीर सर्किल, दहशरा मैदान, रणथंभौर से कार्रवाई करते हुए ट्रैफीक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करए हुए 73 लोगों के चालान काटे है।

इसके अलावा 4 लोग शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। ड्रोन के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर एवं बाजारों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन से शहर में अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया