मानव सेवा समिति प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से पर्यावरण प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दिवाली मनाई गई। इस अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना एवं मिट्टी के दीपक जलाकर प्रकाशोत्सव का पर्व मनाया।

बच्चों सहित महिला एवं पुरुषों को ग्रुप संचालक राजेश सैनी की ओर से पर्यावरण प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दिवाली मनाने शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर कन्हैया लाल सैनी, विष्णु, धर्मराज, सत्यनारायण, कृष्ण गोविंद, सीमा, ललिता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया