Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

33 केवी जीएसएस के सभी ब्लॉकों पर साप्ताहिक रोटेशन से 11 केवी फीडर से की जाएगी बिजली आपूर्ति

रबी फसल सीजन को देखते हुए सरकार ने अब किसानों को 4 ब्लॉक में 6-6 घंटे बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम जयपुर डिस्कॉम में इसी आधार पर बिजली आपूर्ति देना सुनिश्चित करने के लिए कहा है जिसमें किसानों को 6-6 घंटे के ब्लॉक में 3 फेज विद्युत आपूर्ति रबी सीजन के लिए दी जाएगी। प्रथम ब्लॉक में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे, द्वितीय ब्लॉक में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे, तृतीय ब्लॉक में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक और चतुर्थ ब्लॉक में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली सप्लाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर रामखिलाड़ी मीना ने बताया की सवाई माधोपुर 132 केवी व 132 केवी भाडौती जीएसएस पर वर्तमान में अधिक डिमांड अथवा लोड होने के कारण सरकार द्वारा 132 केवी अजनोटी जीएसएस व 132 केवी बौंली जीएसएस का निर्माण करवाया जा रहा है। जो की वर्तमान में निर्माणाधीन है एवं जल्द ही लाभ की संभावना है।

 

Electricity will be supplied from 11 KV feeder on weekly rotation on all blocks 33 KV GSS

 

इन जीएसएस पर अधिकतम डिमांड होने के कारण ब्लॉक आवर सप्लाई के साथ-साथ सिंगल फेज सप्लाई देना कई फीडर्स में संभव में नहीं है। अत: सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है की सरकार द्वारा निर्धारित ब्लॉक में ही बिजली का रबी सीजन में उपयोग करें। सभी ब्लॉक 33 केवी जीएसएस पर साप्ताहिक रोटेशन से 11 केवी फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में उपभोक्ताओं के सूचनार्थ सभी 33 केवी जीएसएस पर ब्लॉक सप्लाई का समय 11 केवी फीडर वार सूचनापट्ट पर अंकित रहेगा। यह व्यवस्था 6 नवंबर 2022 से प्रभावी रहेगी।

 

Power Supply

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !