अमूमन प्रतिदिन चोरी, डकैती तथा लूटपाट की घटना के बीच जब कोई ईमानदार की खबर दिखती हैं तो मन को एहसास होता हैं कि नैतिक मूल्य अभी भी जिन्दा है l ऐसी ही ईमानदारी का परिचय दिया जिला उद्योग प्रसार अधिकारी पंकज मीना ने जिन्हे सड़क पर मिले 7150 रूपए को आज रविवार दोपहर वास्तविक हकदार एण्डा निवासी दिलखुश मीना को लौटा दिए l

इस अवसर पर मीना ने बताया कि गत मंगलवार के दिन जब वो दफ्तर से लौट रहे थे तो उन्हें मीना कॉलोनी सवाई माधोपुर में पानी की टंकी के पास 500-500 रूपए के नोट बिखरे मिले थे जब उनके साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीनदायल मीना भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया