रविवार को मुस्लिम गद्दी समाज एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की बैठक का आयोजन करमोदा में एक निजी प्रतिष्ठान पर किया गया। मीडिया प्रभारी शाहरुख सेलू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजकीय विद्यालय शेषा के प्रधानाचार्य फजलउद्दीन खान ने की।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों के बीच सोसाइटी के अध्यक्ष लुकमान अहमद ने सोसाइटी का मकसद पेश किया और मुस्लिम गद्दी समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह एवं भविष्य में किए जाने वाले अन्य कार्यों के संबंध में सुझाव लिया गया। आगामी बैठक 13 नवंबर को समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर समारोह की दिनांक तय करने का निर्णय लिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया