जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुवलपुरा जाटान में आयोजित 66वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष) में फतेह पब्लिक स्कूल, सवाई माधोपुर ने बास्केटबॉल में खिताब अपने नाम किया है। बास्केटबॉल कोच सुनिप जामीर ने बताया की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुई को 70-3 से हराकर जिले का खिताब अपने नाम कर लिया।

विद्यालय के संरक्षक गोवर्धन सिंह राठौड़, प्राकृतिक सोसायटी की कार्यकारी निदेशिका रूपिन्दर कौर, प्राचार्य जयशेखर विक्टर, उपप्राचार्य रितु शेखावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रसन्नता प्रकट की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया