Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे पत्रकारों का महाधिवेशन फरवरी माह में होगा आयोजित

जयपुर में प्रदेशभर से आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में लिया निर्णय

 

जयपुर स्थित स्थानीय डाक बंगले में गत रविवार को आईएफडब्ल्यूजे के जिला पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी फरवरी माह में पत्रकारों का महाअधिवेशन जयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में 20 जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

IFWJ Journalists' 2

 

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आगामी फरवरी माह में पत्रकारों का महाधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभी जिलों से करीब डेढ़ हजार पत्रकारों के भाग लेने का निर्णय लिया गया है।

 

IFWJ Journalists' 1

 

आईएफडब्ल्यूजे के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महाअधिवेशन में पत्रकारों की प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों के अधिस्वीकरण का सरलीकरण, राज्य के सभी शहरी एवं ग्रामीण पत्रकारों को आवास, भूखण्ड उपलब्ध कराने सहित और भी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और पत्रकारों को एक सूत्र में बांधकर मजबूत, एकीकरण पर भी विचार विमर्श किया गया।

 

IFWJ Journalists'

 

इस अवसर पर 20 जिलों से आए आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार भी रखें, जिस पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में जोधपुर, पाली, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु, अजमेर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर एवं जयपुर जिला अध्यक्ष तथा महासचिवों ने भाग लिया। इसके अलावा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !