बहरावण्डा खुर्द कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजमान हुए गणेश जी को आज धूमधाम से महिला व पुरुषों ने भजनों पर नृत्य करते हुए विदा किया।

अग्रवाल समिति के सदस्य दीपक गोयल ने बताया कि सीताराम जी मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा को नगर भ्रमण के दौरान मुख्य बाजार, खारा कुआँ, खण्डार रोड़, मुख्य भगतसिंह तिराहा होते हुए वापस मुख्य बाजार से विसर्जन के लिये रवाना किया गया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गणेश जी का स्वागत भी किया गया। इसके बाद झरेल के बालाजी चम्बल नदी पर गणेश जी की विधान पूर्वक पूजा कर चम्बल में विसर्जित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया