Sunday , 7 June 2026
Breaking News

खण्डार रोड़ पर व्यापारी से लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी पकड़े

जिले की खण्डार थाना पुलिस ने क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले का दस दिन में ही खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 नवम्बर को सवाई माधोपुर के व्यापारी व उनका मुनीम खण्डार व बहरावण्डा खुर्द, छाण आदि से रूपयों का कलेक्शन करके सवाई माधोपुर लौट रहे थे। इस दौरान जेतपुर के पास उगाल की पुलिया पर पीछे से तीन अज्ञात लोगों ने बाइक को रोक लिया था लाठी डण्डों से मारपीट कर 35 हजार रूपये से भरा बैग लेकर सवाई माधोपुर की ओर भाग गये। जिस पर खण्डार थाने में प्रकरण संख्या 402/22 दर्ज किया गया। उन्होने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Police disclosed the case of robbery from businessman on Khandar road, two accused arrested

 

टीम ने कड़ी मेहनत कर संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिरों की सूचना के बल पर दस दिन के अन्दर ही घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों में से दो इरसाद उर्फ अंगूर पुत्र नाजिम निवासी जेतपुर, साहिद पुत्र मुराद निवासी छाण को 13 नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया बताया। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूट की रकम बरामद करने के साथ ही अन्य वारदातों के सम्बंध में तफतीश की जा रही है। वारदात के खुलासे में टीम सदस्य कांस्टेबल राजवीर की अहम भुमिका रही। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी खण्डार सुरेश चन्द के अलावा, सहायक उपनिरीक्षक मुरारी लाल छाण, फैयाज खान बहरावण्डा खुर्द, अजीत मोगा साईबर सैल तथा कांस्टेबल राजवीर, इरफान, नरेन्द्र, संजय व विजेन्द्र शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !