आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती बाल दिवस को “बाल मेले” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द जैन तथा अध्यक्षता प्राचार्य डा. निधि जैन ने की तथा मुख्य अतिथि जैन व निदेशक मुकेश जैन ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। प्राचार्य डा. निधि जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
प्रथम सत्र में बाल सभा का आयोजन हुआ जिसमें प. जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में छात्राध्यापिकाओं एवं व्याख्याताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा छात्राध्यापिकाओं द्वारा भाषण, गीत, कविता आदि प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि सुरेश चन्द जैन ने बताया कि चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति अत्यधिक लगाव होने के कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मध्यान्तर के पश्चात् बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्राध्यापिकाओं ने 16 स्टाल्स लगाई गई। जिनमें सभी छात्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक खरीददारी की और खाने-पीने का लुत्फ उठाया। व्याख्याता सुनिल कुमार जैन व कन्हैया लाल ने बताया कि बाल मेले के आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता के साथ कर्मकुशलता का प्रशिक्षण देना है।
विभिन्न स्टाल्स पर स्वादिष्ट व्यंजन जैसे- भेलपुरी, जलेबी, पानी-पताशी, सेण्ड विच, कटलेट, इडली सांभर, दाल-पापड़, खम्मन, खीर मोहन, तिल के व्यंजन, दही-पपड़ी, छोले-पुड़ी आदि का क्रय-विक्रय किया गया। स्टालों के अवलोकन के लिए संस्था निर्णायक मण्डल द्वारा श्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाली छात्राध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अन्त संस्था निदेशक मुकेश जैन ने सभी छात्राध्यापिकाओं को कार्यक्रम केे सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।