अलवर मालाखेड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाने वाले बीजेपी के नेताओं से कहा कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। गांधी ने कहा कि आपका बाजार नफरत से भरा हुआ है और मेरी दुकान मोहब्बत की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को भी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए आगे आना चाहिए। अंत में उन्हें यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। इस दौरान सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे। गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया