Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली किशोरी चाइल्डलाइन के संरक्षण में

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात एक किशारी को लावारिस अवस्था में देखकर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल विमला एवं एएसआई रामेश्वर ने दस्तयाब कर चाइल्ड लाइन को सूचना दी। सूचना पर चाइल्डलाइन की काउनसलर लवली जैन एवं टीम मेम्बर कपिल स्वर्णकार ने स्टेशन पहुंचकर किशारी को अपने संरक्षण में लिया और चाइल्ड लाइन कार्यालय लाये। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्दसिंह चौहान ने बताया कि किशोरी के मिलने की सूचना बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग को फोन पर दी एवं उनके मौखिक आदेश पर किशारी को चाइल्ड लाइन कार्यालय में नाइट शेल्टर दिया गया।

 

Teenager found abandoned at railway station under the protection of Childline

 

परामर्श के दौरान किशोरी से जानकारी मिली की वो कोटा की रहने वाली हैं इसके अलावा किशोरी कुछ भी बताने का तैयार न थी। परामर्श के बाद किशोरी को मुकेश वर्मा एवं लवली जैन द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां उसकी उम्र तय करने के लिए मेडिकल कराया गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग, सदस्य अंकुर गर्ग, बाबलाल राजौरा, युवराज चौधरी एवं महिला सदस्य ज्योति शर्मा के आदेश पर किशोरी को सखी सेन्टर में अस्थायी तौर पर प्रवेशित कराया गया। चाइल्ड लाइन टीम किशोरी के परिजनों की तलाश में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !