राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां सवाई माधोपुर के विद्यार्थियों ने आज गुरुवार को राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय और रणथम्भौर किले का भ्रमण किया। अध्यापक मुफीद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण नोमान राज डायरेक्टर पंचायत समिति सवाई माधोपुर द्वारा कराया गया।

जिसमें बच्चों को ऐतिहासिक व जैविक जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। म्यूजियम में बच्चों ने फ़िल्म का आनंद भी लिया। साथ में शिक्षक नवल किशोर, विनोद कुमारी, अमित कुमार और शोभना शर्मा ने बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण में सहयोग किया। शैक्षणिक भ्रमण करके बच्चों के चहरे खिल उठे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया