Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

आशा सहयोगिनियों की मासिक बैठक हुई आयोजित

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया पर आज सोमवार को क्षेत्र के अधीन आने वाली आशा सहयोगिनियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संस्था के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा और पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा द्वारा सभी आशा सहयोगिनियों की माह दिसम्बर तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश प्रदान किये गये।

 

इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किये जा रहे शक्ति दिवस, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांचे, राजश्री द्वितीय किस्त, शुभलक्ष्मी योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, महिला नसबन्दी, अन्तरा इंजेक्षन, मीसिंग डिलेवरी एवं मीसिंग इम्यूनाइजेशन आदि सभी कार्य के बारे में विस्तृत रुप से समीक्षा की गई और सभी आशाओं को अपनी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया।

 

Monthly meeting of ASHA associates was organized in sawai madhopur

 

सभी आशाओं को पीसीटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन करवाने हेतु निर्धारित दिवस के दिन संस्था पर उपस्थित रहकर ऑनलाइन करवाने हेतु निर्देश दिये गये। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान जो पहले माह की 9 तारीख को आयोजित किया जाता था।

 

उसे अब माह में तीन दिवस 9, 18 व 27 तारीख के दिन आयोजित किया जाएगा जिसमें क्षेत्र की आशाओं को अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को जांच हेतु लाने के लिए कहा गया। पीएमजेएवाई के तहत सभी लाभार्थियों की केवाईसी करने, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने हेतु सभी आशाओं को निर्देश प्रदान किये गये।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !