Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गणपति की शरण में मनाएंगे नया साल, सूरत में लगेगा त्रिनेत्र गजानन्द गणेश का दरबार

रणतभंवर गणेश परिवार समस्त भारत द्वारा परम्परा के अनुसार नववर्ष महोत्सव का आयोजन इस वर्ष सूरत में त्रिनेत्र गजानन्द गणेश का पावन दरबार सजाकर भजन संध्या के साथ किया जाएगा। रणतभंवर गणेश परिवार के अशोक खूटेटा ने बताया कि ना डिस्को जाएंगे ना होटल जाएंगे – नया साल गणपति की शरण में मनाएंगे के संकल्प के साथ प्रतिवर्ष रणतभंवर गणेश परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा किसी एक शहर में मनाया जाता है। उन्होने बताया कि 2017 दौसा, 2018 जसनगर नागौर, 2019 शिवाड़ व निवाई में, 2020 सूरत, 2021 हिण्डौन सिटी में नववर्ष महोत्सव त्रिनेत्र गजानन्द गणेश का पावन दरबार सजाया गया।

 

New Year will be celebrated in the shelter of Ganapati in surat

 

उसी कड़ी में इस वर्ष यह आयोजन सूरत में होगा। समस्त भारत के त्रिनेत्र गणेश भक्तों के स्वागत एवं आयोजन को लेकर सूरत में तैयारियां चल रही हैं। गणेश महोत्सव के लिए करीब 15 भजन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज किये जा चुके हैं। खूटेटा ने बताया कि हर माह सवाई माधोपुर एवं सूरत में गणपति का किर्तन होता है। वर्तमान में 8 प्रान्तों में करीब 300 इकाईयां इस परिवार से जुड़ी हुई है। गणपति महोत्सव का मुख्य आकर्षण पूणे महाराष्ट्र के गणपति मंडलों का 51 सदस्यीय दल होगा जो अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सवाई माधोपुर से करीब 125 भक्तों का दल सूरत जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !