Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उल्टी-दस्त के मरीजों के लिए एक्शन में आया चिकित्सा विभाग

जिले की गंगापुर तहसील के नौगांव में गत सोमवार को हनुमान मंदिर में बनी प्रसादी बाजरा और कढी खाने से आसपास के गांव और ढाणियों में बीमार हुए ग्रामवासियों का इलाज मंगलवार को भी जारी रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों में अचानक उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए स्थिति को संभाला।

 

उन्होंने बताया कि विभाग की एफएसओ टीम द्वारा दूषित प्रसादी का सेम्पल लेकर जांच के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही मरीजों का खून व मल का सेम्पल भी जांच के लिए भिजवाए गए है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभालते हुए चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की, भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सोमवार को सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग द्वारा तुरंत चिकित्सा सुविधा ग्रामीणों को उसी स्थान पर उपलब्ध करवाई गई।

 

Medical department came into action for vomiting and diarrhea patients

 

अमरगढ़ चौकी में एक टीम व गांव ढाणियों में तीन टीमों का गठन कर मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। टीमों में चिकित्सकों सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 717 मरीजों का ओपीडी व 205 मरीजों को आईपीडी कर भर्ती किया गया। जिसमें से 111 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

 

अब स्थिति नियंत्रण में है। मंगलवार को भी विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी अतिरिक्त सीएमएचओ डाॅ. कैलाश सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रूकमकेश मीना व बीसीएमओ डाॅ. बत्तीलाल मीना मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन करवाकर मरीजों को इलाज मुहैया करवाया।

 

ये भी पढ़ें:-

#Breaking #SawaiMadhopur “नोगांव से बड़ी खबर, कढ़ी बाजरा खाने से सैकड़ों लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार”

 

नोगांव से बड़ी खबर, कढ़ी बाजरा खाने से सैकड़ों लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !