Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चाइल्ड लाइन ने बजरिया क्षेत्र में किया बाल श्रमिकों का सर्वे

मर्सी रिहैबिलिटेशन सोसायटी द्वारा बाल श्रमिक एवं बंधुआ मजदूरों के क्षेत्र में  लगभग 14 सालों से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बजरिया क्षेत्र में आज गुरुवार को संस्था स्टाफ द्वारा दुकानों पर जाकर लोगों को बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही बालश्रम नहीं कराने के लिए भी उनकी समझाइश की गई। संस्था सचिव अरविंद चौहान ने बताया कि जिले में बाल श्रम की सूचना मिलने पर संस्था द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है।

 

Child Line did survey of child laborers in Sawai Madhopur

 

 

इस दौरान बाल संरक्षण एवं अधिकारों की रक्षा के लिए दुकानदारों को संकल्प दिलाया गया। इसी के मद्देनजर संस्था मर्सी रिहैबिलिटेशन सोसायटी के समस्त स्टाफ ने बजरिया के कई क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों से बाल श्रम नहीं करवाने के लिए समझाइश की। आने वाले समय में यह सर्वे निरंतर जारी रहेगा। सर्वे के दौरान कई व्यापारियों ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बाल संरक्षण एवं अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। लोगों ने बाल विवाह नहीं करने एवं बालश्रम नहीं करवाने का संकल्प लिया।

 

रेलवे स्टेशन मिला लावारिस किशोर

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर एक किशोर को लावारिस घूमता देखकर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी।  सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम मौके पर पहुंची और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर कार्यालय लेकर आए। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को मौके पर ही सूचना दी और उनके मौखिक आदेश पर बालक को चाइल्ड लाइन कार्यालय में ही अस्थायी शेल्टर दिया गया।

 

 

 

बालक ने परामर्श के दौरान बताया कि वेा गुजरात में पापा के साथ कार्य करता था और वहाँ से बिना बताए बिहार जाने के लिए निकला था। गलत ट्रेन में बैठने के कारण सवाई माधोपुर आ पहुंचा। बालक के मिलने की सूचना बालक के परिजनों को दी गयी। फिलहाल बालक का मर्सी आश्रय गृह अस्थायी प्रवेश दिलाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !