Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण ने अभियान चलाकर बेघर एवं बेसहारा लोगों को दिखाया रैन बसेरों का रास्ता

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक पैरालीगल वॉलेन्टियर्स के सदस्य को शामिल करते हुए टीम का गठन कर आश्रय विहीन मजबूर गरीब, असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हे रैन बसेरों में प्रवेश दिलाने व वहां पर समस्त मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करवाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों एवं सड़को पर कड़ाके की सर्दी में रात गुजारने वाले लोग जिनको रैन बसेरों की जानकारी नहीं है अथवा आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण रैन बसेरा में प्रवेश करने से वंचित रहे गये है।

 

district legal services authority transported people to night shelters in sawai madhopur

 

उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा चिन्हित कर रैन बसेरो में प्रवेश दिलाया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मिलकर आपसी सहयोग से बेघर व बेसहारा लोगों को समझाईश कर सलाह देते हुए रैन बसेरों मे प्रवेश दिलाया जा रहा है। जिससे वह भी आराम पूर्वक सर्द रात बिता सके। पीएलवी द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, झुग्गी, झोपड़ियों में रह रहे लोग एवं सड़क में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को समझाइश कर आश्रय स्थलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। जिसमें गत 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2022 तक 84 बेसहारा, निर्धन, व असहाय महिला-पुरुषों को प्रवेश दिलाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !