Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सांसद किरोड़ी लाल की मौजूदगी में बजरी नाका व एक कैंपर गाड़ी को किया आग के हवाले

सांसद किरोड़ी लाल सहित 35 के खिलाफ बजरी नाका व कैंपर गाड़ी जलाने का मामला दर्ज  

 

कोटा-लालसोट मेगा हाइवे स्थित तारनपुर अधिकृत बजरी लीज धारक की रॉयल्टी नाके पर लगे छप्परपोश झोपड़ी व एक कैंपर गाड़ी को गत गुरुवार को तीन दर्जन बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। साथ ही बजरी नाका हटाने के लिए धमकाया। मामले को लेकर एलओआई होल्डर के प्रतिनिधि विजय कुमार सारस्वत ने शुक्रवार देर शाम मलारना डूंगर थाने में भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित 35 लोगों पर आग लगाने और एलओआई होल्डर अवैध बजरी परिवहन रोकथाम के लिए नाके पर खड़ी कैंपर गाड़ी में आग लगाने का मामला दर्ज कराया है।

 

पुलिस के अनुसार अधिकृत लीज होल्डर मनजीत चावला के नाका प्रतिनिधि विजय सारस्वत ने रिपोर्ट में बताया कि तारनपुर गांव में अवैध बजरी की रोकथाम के लिए ऑफिस व चैक पोस्ट बना हुआ है। जिस पर बीती रात करीब 11 बजे एक कार RJ-14 UP-4050 आई तथा उसके पीछे 10-12 अन्य गाड़ियों का काफिला आया जिनमें 30-35 लोग सवार थे।

 

In the presence of MP Kirori Lal, a gravel block and a camper vehicle were set ablaze in malarna dungar

 

इन्होंने नाके पर तैनात कार्मिकों के साथ गाली गलौज करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और बजरी नाका हटाने के लिए धमकाया। मौके पर मौजूद कर्मचारी लखबीर सिंह, रणजीत सिंह एवं सतीश कुमार भयभीत हो गए और ऑफिस के अंदर घुस गए। इसी दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की मौजूदगी में आरोपी शाहिद अली करमोदा, फरीद व मटूल सहित 35 लोगों ने नाके पर बने छप्परपोश झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया और साथ ही वहां खड़ी एक कैंपर गाड़ी में भी आग लगा दी।

 

कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आगजनी से 8 से 9 लाख रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि सांसद किरोड़ी लाल ने पहले भी अवैध बजरी परिवहन रोकथाम के बजरी नाके पर माफियाओं से मिलकर तोड़फोड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसका मामला चौथ का बरवाड़ा थाने में दर्ज है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !