Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई। एक्सईएन 40 हजार व एईएन 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईडब्ल्यू इकाई जयपुर द्वारा आज मंगलवार को सवाई माधोपुर में कार्यवाही करते हुए ओमप्रकाश मीणा अधिशासी अभियंता को परिवादी से 40 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए तथा मुरारी लाल मीणा सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सवाई माधोपुर को परिवादी से 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की एसआईडब्ल्यू इकाई जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाये गये निर्माण एवं मेंटिनेंस कार्याें के बकाया करीब 10 लाख रुपये के बिलों को पास करवाने की एवज में ओमप्रकाश मीणा अधिशासी अभियंता एवं मुरारी लाल मीणा सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला सवाई माधोपुर द्वारा प्रत्येक के कमीशन के रूप में 50-50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

 

जिस पर एसीबी, जयपुर के महानिरीक्षक पुलिस डाॅ. विष्णुकान्त के सुपरवीजन में एसीबी की एसआईडब्ल्यू इकाई जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मंगलवार को उप अधीक्षक पुलिस चित्रगुप्त महावर एवं उनकी टीम के साथ सवाई माधोपुर में ट्रैप कार्यवाही करते हुए ओमप्रकाश मीणा पुत्र सांवलराम मीणा निवासी वार्ड नं. 6 मीणा काॅलोनी सवाई माधोपुर हाल अधिशासी अभियंता को परिवादी से 40 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए तथा मुरारी लाल मीणा पुत्र मंगलराम मीणा निवासी प्लाॅट नं. 22 मीणा काॅलोनी सवाई माधोपुर हाल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला सवाई माधोपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

Trap taking bribe of XEN 40 thousand and AEN 5 thousand in sawai madhopur

 

एसीबी सूत्रों के अनुसार शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी अधिशासी अभियंता द्वारा 10 हजार रुपये तथा सहायक अभियंता द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये गये थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक, हेमन्त प्रियदर्शी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं व्हाट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

 

ये भी पढ़ें:- 

#BigBreaking “बामनवास तहसील कार्यालय का वरिष्ठ सहायक 2500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप”

बामनवास तहसील कार्यालय का वरिष्ठ सहायक 2500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !