Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्यतिथि

जिला मुख्यालय इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्य तिथि मनाई। सवाई माधोपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के महासचिव संजय गौतम ने बताया कि जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले जिसकी अपील पर पूरे देश ने एकवक्त का खाना छोड दिया ऐसे लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है।

 

अपनी साफ सुथरी छवि और सादगी पूर्ण जीवन के प्रसिद्ध शास्त्रीजी ने प्रथम प्रधानमंत्रीे पं. नेहरु के निधन के बाद 9 जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया। वे करीब 18 माह देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।आजादी की लड़ाई में वे 9 बार जेल गए। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का काम किया। ताशकन्द में समझौते के बाद 11 जनवरी 1966 को अचानक उनकी मौत हो गई।

 

Congressmen celebrated the 57th death anniversary of former Prime Minister of the Lal Bahadur Shastri in sawai madhopur

 

उनकी सादगी आज भी लोगों के दिलों में जिन्दा है। प्रधानमंत्री आवास में खुद हल चलाकर खेती करते थे। किसानों से लेकर जवानों के प्रेरणाश्रोत लाल बहादुर शास्त्री का जीवन संघर्षो से भरा रहा है। आज हम उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ले। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने कहा शास्त्रीजी की विनम्रता सादगी एवं सरलता उनके व्यक्तित्व मे एक विचित्र आकर्षण पैदा करती थी।

 

उन्होंने अपनी शादी में चरखा और एक खादी का कपड़ा लिया था। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें हमारा नतमस्तक वंदन। इस अववसर पर जिला प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा, ब्लॉक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, पुरुषोतम जोलिया, सतीष श्रीवास्तव, प्यारे लाल शर्मा, बाबूलाल बैरवा, रईस करमोदा, कमलेश गूर्जर आदि ने भी अपने 2 विचार व्यक्त किए। अन्त में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने शास्त्रीजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित उन्हें भाव भरी श्रंद्धाजलि अर्पित की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !