Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल जैन को दी श्रद्धांजलि

दैनिक पंजाब केसरी सवाई माधोपुर के संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल जैन के 6 जनवरी, 2023 को देहांत होने पर आज बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, सवाई माधोपुर में कार्यालय के अधिकारी, कार्मिकों एवं जिले के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख कर एवं स्वर्गीय हीरालाल जैन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सीताराम मीना ने कहा कि हीरालाल जैन ने पंजबा केसरी अखबार की सवाई माधोपुर से शुरूआत कर करीब 40 वर्षों तक संवाददाता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाला पत्रकार बताया। सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने कहा कि उनके निधन से सवाई माधोपुर के पत्रकारिता जगत को जो क्षति पहुंची है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

 

Tribute paid to Sawai Madhopur senior journalist Hiralal Jain
Tribute paid to Sawai Madhopur senior journalist Hiralal Jain

 

 

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार राजेश शर्मा ने दिवंगत पत्रकार को कर्मठ एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पित बताया है। इस दौरान लक्ष्मीकान्त शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय हीरालाल जैन का सम्पूर्ण जीवन सादगी पूर्ण एवं पत्रकारों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने अग्रज एवं अनुज पत्रकारों को साथ लेकर चलते थे। अधिस्वीकृत पत्रकार राजमल जैन ने हीरालाल जैन को सरल एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करने वाला व्यक्ति बताया।

 

 

 

 

इस अवसर पर पत्रकार सत्यनारायण नावरिया ने बताया की हीरालाल जैन मृदु भाषी, सरल स्वभाव, सबको साथ लेकर चलने वाले पत्रकार थे। वहीं पत्रकार बजरंग सिंह राजावत ने उनके अंतिम समय तक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की सेवा करने के जज्बे का सलाम करते हुए सभी पत्रकार साथियों के लिए उनके जीवन से सीख लेने की बात कहीं। पत्रकार साथी गिरिराज शर्मा ने कहा कि हीरालाल जैन ने पंजाब केसरी अखबार की पहचान सवाई माधोपुर वासियों से कराई। इस दौरान विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व प्रिन्ट मीडिया के साथी उपस्थित थे। इसके पश्चात सभी ने हीरालाल जैन के घर जाकर उनके परिवार को ढाढ़स  बंधाया एवं उनके आश्रितों को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !