Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

बेसहारा व्यक्तियों को रेन बसेरा एवं आश्रय स्थलों में दाखिल कराने के चलाया जागरूकता अभियान

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर श्वेता गुप्ता के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा एवं मुकेश शर्मा द्वारा खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा व्यक्तियों को रेन बसेरा एवं आश्रय स्थलों में दाखिल कराने एवं वहां पर समस्त मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करवाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Awareness campaign to get destitute people admitted in rain shelters in sawai madhopur

 

 

पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में ऐसे व्यक्ति जो खुले आसमान के नीचे इस कड़ाके की ठंड में रात बिताने के लिए मजबूर है उन्हें जागरूक कर समझा कर आश्रय स्थल और रैन बसेरों में प्रवेश दिलाया जा रहा है, जिससे वह भी आराम पूर्वक सर्द रात बिता सके। पीएलवी द्वारा आज गुरुवार को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन, दौसा बस स्टैंड, बजरिया, महावीर पार्क, टोंक व बरवाड़ा बस स्टैंड एवं नगर परिषद इंद्रा रसोई आदि स्थानों पर जाकर खुले आसमान के नीचे एवं सड़क व फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को समझाइश कर आश्रय स्थलों के बारें में जानकारी देकर प्रवेश दिलाया गया।

 

 

 

 

जिसमें दिनांक 26 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक 383 पुरूष व 59 बेसहारा, निर्धन व असहाय महिलाओं को प्रवेश दिलाया गया। पीएलवी ने बताया कि यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। जिसमें ऐसे जरूरतमंद लोगों को आश्रय स्थल और रेन बसेरों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। साथ ही शरणार्थियों को आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु आश्रय स्थल में रैन बसेरों के कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !