शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह की अध्यक्षता में छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी सैनी अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

प्राचार्य ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राजीव गाधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन 26 जनवरी से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर उनकी छिपी हुई खेल प्रतिभा को सामने ला सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया