Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का गत 16 जनवरी से प्रदेश स्तरीय आंदोलन चल रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से सरकार से उपखण्ड कार्यालय में कार्यभार के अनुसार पदों में वृद्धि करवाने, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस व तहसीलदार सेवा सीधी भर्ती परीक्षा में 12.5 प्रतिशत पदों को आरक्षित करवाने, सचिवालय के समान पदनाम व वेतन भत्तों की मांग तहसीलदार के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने में अनुभव में शिथिलन देने तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को चार्ज दिये जाने आदि की मांग की जा रही है। मांगों के लिए सवाई माधोपुर के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा 17 एवं 18 जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया गया।

 

Revenue ministry employees boycott work in sawai madhopur

 

संघ के आव्हान पर 19 जनवरी को जिले के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने दोपहर 2 बजे कार्यालय के बाहर निकलकर प्रदर्शन किया। जिससे कलेक्ट्रेट व उपखण्ड कार्यालयों के कक्ष खाली नजर आए। काम के लिए आने वाले आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 20 जनवरी को जिले के समस्त राजस्व मंत्रालियक कर्मचारियों द्वारा लंच समय पश्चात कार्य का बहिष्कार किया गया।

 

उन्होंने बताया कि मांगे नहीं माने जाने पर 31 जनवरी को राज्य के समस्त राजस्व मंत्रालियक कर्मचारी एकत्रित होकर शहीद स्मारक जयपुर से विधान सभा तक रैली प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कृष्णावतार गर्ग, अरविन्द कुमार बैरवा, जितेन्द्र सिंह पवार, हनुमान प्रसाद जैन, सूर्य प्रकाश जैन, अतुल जैन, चन्द्रप्रकाश सैनी, शिवदयाल मीना, लक्ष्मण लाल मीना, धमेन्द्र बंशीवाल, भरत लाल मीना, मधुसूदन शर्मा, पुरुषोत्तम सिन्धी, भुवनेश एवं जिला मुख्यालय के अन्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !