Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले के विकास के लिए अधिकारी पूरी मेहनत और लगन से करे कार्य : जिला प्रमुख

पंचायत समिति सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की उपस्थिति में आज शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख ने समस्त अधिकारियों से जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कहीं। अधिकारी पूरी मेहनत और लगन से जिले के विकास के लिए कार्य करें।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अगर किसी विभाग से संबंधित शिकायत हो या कोई अधिकारी कार्य में लापरवाही बरत्ता है तो उसके बारे में उन्हें अवगत कराने की बात सभी जनप्रतिनिधियों से कहीं।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की उपखण्ड वाईज सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को प्रदान किए। जल जीवन मिशन के तहत पाईपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने एवं सड़कों की मरम्मत की गुणवत्ता की जांच संबंधित अधिकारी से कराने की बात भी उन्होंने सदन में की। सदस्य द्वारा श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक के बच्चों को छात्रवृति नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंधि में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित को प्रदान किए।

 

Officers should work with hard work and dedication for the development of the district - Zila Pramukh

 

बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने ओमप्रकाश शर्मा, सुबेदार मीना, बाबूलाल मीना, हरदयाल जाटव सहित अन्य सदस्यों ने बिजली कटौती, स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण आईसीटी लैब स्थापित करवाने, बिजली फीडर इन्चार्ज, बिजली बिल नहीं देने, खराब फीडर को समय पर नहीं बदलने, वजीरपुर के मुख्य बाजार में शौचालय निर्माण करवाने, विद्यालय भवन की मरम्मत करवाने, जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की समय पर मरम्मत करवाने, श्रम विभाग द्वारा निरस्त श्रमिक डायरी संबंधी मामले, दिव्यांगों व वृद्धजनों के पेंशन संबंधी मुद्दे, क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य करवाने, अवैध बजरी खनन तथा ओवर लोडिंग वाहनों के कारण जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर जिला प्रमुख सुदामा मीना ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अधिशाषी अभियन्ता महानरेगा गोपाल दास ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 का अनुमोदन प्रस्तुत किया। जिसमें 64101.35 लाख के 41 हजार 955 नए कार्य प्रस्तावित किए गए। जिनके द्वारा 173.14 लाख मानव दिवस का सृजन होगा। बैठक में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, पंचायत समिति प्रदान निरमा मीना, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांश शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाबूलाल बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह चम्पावत, उप वन संरक्षक चम्बल घड़ियाल अनिल यादव, अधिशाषी अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरज्ञान मीना, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग अशोक कुमार बुजेटिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !