जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे आलनपुर स्थित चंदन मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाएगा।

उपनिदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 20 बालिकाओं का सामूहिक रूप से बेटी जन्मोत्सव, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की सत्र 2021-22 में कक्षा-10 में जिला मेरिट में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली एवं कक्षा-12 में जिला मेरिट में तीनों संकायों में प्रथम तीन-तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही “बिटिया की पाती, बाबुल के नाम” पत्र लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पत्र लेखन करने वाली 30 बालिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया