Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 28 जनवरी से शुरू हो सकता है दिल्ली से लालसोट तक यातायात !

एक लाख करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1350 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनेगा। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे विकास की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। इस पर एनएचएआई आगामी 28 जनवरी से इस एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से लालसोट तक यातायात शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है। वैसे तो दिल्ली से मुंबई तक के इस प्रोजेक्ट पर इस वर्ष दिसंबर से यातायात शुरू करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसका 380 किलोमीटर का लंबा हिस्सा प्रदेश के 7 जिलों से होकर निकल रहा है।

 

Traffic on Delhi-Mumbai Expressway may start from January 28 till Delhi-Lalsot

 

एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान में करीब 17000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर के अंत तक यह प्रोजेक्ट का पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इस एक्सप्रेस-वे का दिल्ली से लालसोट तक काम पूरा हो चुका है और एनएचएआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 जनवरी की राजस्थान यात्रा के दौरान इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कराने के प्रयास कर रहा है। इस पर चुराल दिल्ली से लालसोट तक यातायात प्रारंभ किया जाएगा। यह विश्व का दूसरा सबसे लंबा 1350 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी बताया जा रहा है। (सोर्स)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !