Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्वघाटन अब 4 की जगह 12 फरवरी को

दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तैयारियां अब जोरों पर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पहले ये उद्धघाटन 4 फरवरी को होना था लेकिन अब यह उद्घाटन 12 फरवरी को होगा। देर रात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया टूल ट्विटर पर दी है। जिसमें उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि उद्घाटन की तिथि में बदलाव किया गया है।

 

Pm Narendra Modi will be Inaugurated Delhi-Mumbai Expressway on 12 February

 

अब यह उद्घाटन 4 फरवरी की जगह 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगें। प्रथम चरण में दिल्ली -मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन सोहना (हरियाणा) से दौसा (राजस्थान) तक होगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे की विशेषताओं के बारे में बताया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने के लिए वाहन चालकों को कितना खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री द्वारा जारी किए गए वीडियो के अनुसार इस एक्सप्रेस वे पर प्रवेश के समय कोई टोल नहीं काटा जाएगा। प्रवेश के समय लगे हुए टोल प्लाजा पर वाहन के नम्बर दर्ज कर लिए जाएंगे।

 

 

Pm Narendra Modi will be Inaugurated Delhi-Mumbai Expressway on 12 February

 

 

 

लेकिन जब आपकी यात्रा समाप्त होगी और जहाँ से आप एक्सप्रेस वे से उतरेंगे उस समय वाहन का टोल तय गई दूरी के अनुसार काट लिया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे में जितनी गाड़ी चेलेगी उस दूरी के हिसाब से टोल कटेगा। वीडियो में इस एक्सप्रेस वे की अन्य एक्सप्रेस वे के खर्च की तुलना भी की गई है। जिसमें बताया गया है कि आगरा – लखनव एक्सप्रेस वे पर 2.45 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल वसूला गया है जबकि दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे पर .65 पैसे प्रति किलोमीटर होगा (इसमें डीजल/पेट्रोल और गाड़ी का खर्चा नहीं जुड़ा है। दिल्ली से मुम्बई तक इस एक्सप्रेस वे का काम पूरा इस साल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

 

Pm Narendra Modi will be Inaugurated Delhi-Mumbai Expressway on 12 February

 

 

4 फरवरी की जगह अब 12 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन :-

 

पहले इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 4 फरवरी को होना था। लेकिन देर रात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि अब 4 की जगह 12 फरवरी को दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे के सोहना (हरियाणा) से लेकर दौसा (राजस्थान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जयपुर से दिल्ली के बीच की दूरी दो घण्टे की रह जाएगी।

 

 

 

 

राजस्थान में एक्सप्रेस वे की लंबाई 374 किलोमीटर :-

 

राजस्थान में एक्सप्रेस वे की लंबाई 374 किलोमीटर है। जिस पर 16 हजार 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में 245 किलोमीटर हिस्से पर 11 हजार 100 करोड़ रुपए, गुजरात में 423 किलोमीटर हिस्से पर 35 हजार 100 करोड़ और महाराष्ट्र में 171 किलोमीटर हिस्से पर 23 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

 

 

Pm Narendra Modi will be Inaugurated Delhi-Mumbai Expressway on 12 February

 

 

दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे की विशेषताएं

  • यह एक्सप्रेस वे पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण में होगा। इस एक्सप्रेस वे के हर आधा किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
  • सफर को आरामदायक बनाने के लिये दिल्ली से मुम्बई तक 93 जगहों पर रेस्ट एरिया बनाए गए है। हर रेस्ट एरिया के बीच 50 किलोमीटर का अंतर रखा गया है।
  • मेडिकल इमरजेंसी के लिए हर 100 किलोमीटर की दूरी पर ट्रोमा सेंटर होंगे।
  • यह एक्सप्रेस वे जर्मन तकनीक से बनाया गया है।
  • राजस्थान के सवाई माधोपुर और बूंदी जिले में पांच ओवरपास बनाये जा रहे हैं।
  • आगामी 50 सालों को ध्यान में रखते हुए इस एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया है।
  • वन्यजीवों के लिए इस एक्सप्रेस वे पर ओवरपास भी होंगे। एशिया का यह सबसे पहला ग्रीन ओवरपास एक्सप्रेस वे होगा।
  • आने वाले समय में इस एक्सप्रेस वे को 8 लेन कि जगह 12 लेन तक किया जा सकता है जिसके लिए बीच में जगह छोड़ी गई है।
  • वर्तमान में दिल्ली -मुम्बई की बीच सड़क की दूरी है। इस एक्सप्रेस वे की वजह से यह दूरी 130 किलोमीटर कम हो जाएगी।
  • इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की स्पीड 120 किलोमीटर रहेगी। यह सफर एक दम आरामदायक रहेगा।
  • वर्तमान में दिल्ली -मुम्बई के बीच सड़क से यात्रा करने पर 24 घण्टे का समय लगता है लेकिन इस एक्सप्रेस वे से सफर करने पर सिर्फ 12 घण्टे में दिल्ली से मुम्बई जा सकते है।
  • दिल्ली – मुम्बई एक्सप्रेस वे के बराबर में ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की योजना भी पाइपलाइन में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !