Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महाशिवरात्री पर शिवाड़ आने वालों को परेशान करेगी गड्ढों भरी सड़कें

घुश्मेश्वर महादेव मंदिर को जोड़ने वाली चारों तरफ की सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते टूटकर अपने बड़े-बड़े जख्म दिखा रही है जिसके कारण भोले बाबा के मेले में आने वाले हजारों पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घुश्मेश्वर नगरी में महाशिवरात्रि महोत्सव 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है जिसके कारण दूरदराज से आने वाले दुकानदारों का आना शुरू हो गया है।

 

समाजसेवी जगदीश प्रसाद सोनी सुशील जैन ने बताया कि भोले के दरबार में अधिकतर श्रद्धालु जयपुर, वाया बरौनी, शिवाड़, दौसा, बाया जामडोली, शिवाड़, कोटा, बूंदी, टोंक-वाया, ईसरदा होकर भोले बाबा के मंदिर पहुंचते हैं और इन्हीं मार्गों की सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहनों का चलना तो दूर पैदल भी आसानी से नहीं चला जा सकता। इस संबंध में ग्रामीणों एवं घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने राजस्थान सरकार जिला प्रशासन विधायक विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाकर सड़क मरम्मत करवाने की मांग भी कर चुके हैं। किंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके चलते बरौनी से कंवरपुरा तक का सड़क मार्ग जगह-जगह टूट चुका है वहीं जामडोली महापुरा सड़क गड्ढों में तब्दील है।

 

Roads full of potholes will trouble those coming to Shivar on Mahashivratri

 

जिसके चलते मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है मार्ग में आए दिन दुपहिया वाहन चालक एवं श्रद्धालु रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं इसके बावजूद भी विभाग का समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है बहड़ से इसरदा तक रोड बनाने का कार्य 1 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था जो मात्र 12 किलोमीटर का है। परंतु ठेकेदार द्वारा रुक-रुक कर कछुआ चाल के साथ काम करने से यात्रियों के साथ क्षेत्रीय राहगीर वाहन चालको को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को घुश्मेश्वर महादेव मंदिर शिवाड़ मेले की तैयारियों की जानकारी लेने आए जिला कलेक्टर को मीटिंग के दौरान घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने सड़क मार्ग की दुर्दशा के बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखने के बावजूद भी कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं करके सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाय था। जिस पर जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी को इसरदा महापुरा से मनोहरपुरा रोड़ पर तुरंत पेच वर्क करवाने के दिशा निर्देश दिए बताए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !