Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर की बाउंड्री एवं गेट तोड़ घुसी परिसर में

अवैध बजरी निष्क्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को देखते हुए बजरी माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार दोपहर को अवैध बजरी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगते ही पुलिस द्वारा तारनपुर-श्रीपुरा सड़क पर वाहन का पीछा किया गया। पता लगते ही अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बीच सड़क पर बजरी खाली करके तेजी से श्रीपुरा की ओर निकला। जहां असंतुलित होकर सामने स्थित भगवान शंकर के मंदिर की बाउंड्रीवाल का गेट तोड़ते हुए मंदिर परिसर में घुस गया।

 

जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक बाल-बाल बचा। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण हवाई उपस्थित हो गए मौके पर जहां मलाना डूंगर थाना पुलिस पहुंची वहीं खनिज विभाग के खनिज वैज्ञानिक एपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर वाहन जब्ती की कार्यवाही करने लगे।

 

Tractor-trolley filled with illegal gravel broke the boundary and gate of the temple and entered the premises

 

कार्यवाही के दौरान स्थानीय ग्रामीण मंदिर में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए अड़ गए। श्रीपुरा निवासी बद्री लाल मीणा समुद्र सिंह मीणा बाबूलाल मीणा आदि ने बताया कि जब से तारनपुर में बजरी लीज होल्डर का चेक पोस्ट बना है तब से बजरी से भरे सैकड़ों अवैध बजरी वाहन लालसोट कोटा मेगा हाईवे होते हुए तारनपुर से श्रीपुरा पहुंचते है और श्रीपुरा से मलारना चौड़ के लिए बनी नई सड़क से वापस लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर आ जाते हैं।

 

लोगों ने बताया की श्रीपुरा मलारना चौड़ के बीच नई सड़क निर्माण को अभी 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और पूरी 3 किलोमीटर से ज्यादा सड़क खड्डों में तब्दील हो चुकी है। इस दौरान ए. पी. सिंह, खनिज वैज्ञानिक सवाई माधोपुर ने बताया कि यहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध बजरी परिवहन होता है हमारी काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण वस्तुओं से बजरी वाहन निकल रहे हैं। जो भी ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्रामीणों द्वारा पकड़ाई गई है इस पर कार्यवाही करेंगे तथा अवैध बजरी परिवहन नहीं हुए इसके लिए प्रयास करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !