Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्राकृत भाषा को अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना

जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

राजस्थान सरकार द्वारा कला संकाय के अंतर्गत पूर्व में संचालित प्राकृत भाषा वैकल्पिक विषय को नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अतिरिक्त विषय के रूप में भी सम्मिलित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कक्षा 11 एवं 12 में कला संकाय के अंतर्गत लिये जाने वाले तीन वैकल्पिक विषयों के साथ ही विद्यार्थी अब चौथे अतिरिक्त वैकल्पिक विषय के रूप में प्राकृत भाषा का अध्ययन कर सकेंगे। पहले ऐसा संभव नहीं था। स्कूली शिक्षा के स्तर पर प्राकृत भाषा को अतिरिक्त विषय के रूप में लागू करने वाला राजस्थान देश का प्रथम राज्य बन गया है।

 

 

श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र ने बोर्ड के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि अब विद्यार्थी संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, कम्प्यूटर विज्ञान, इतिहास, संगीत में से कोई भी तीन विषयों के साथ प्राकृत भाषा के अध्ययन का विकल्प भी ले सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्राकृत अध्ययन शोध केन्द्र के पूर्व निदेशक डॉ. दिलीप धींग ने कहा कि प्राकृत का अध्ययन भाषाई सौहार्द बढ़ाता है, क्योंकि प्राकृत जानने से संस्कृत, हिंदी, राजस्थानी और अन्य भारतीय भाषाओं के पारस्परिक संबंधों और आंतरिक समरूपता को आसानी से जाना जा सकता है।

 

Rajasthan became the first state in the country to include Prakrit language as an additional subject

 

इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि प्राकृत भाषा के शिक्षण के उत्थान के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार को निवेदन किया था राजस्थान सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा में प्राकृत भाषा को अतिरिक्त विषय के रुप में शमिल कर बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैl

 

इसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग का सम्पूर्ण जैन समुदाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला, शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान एवं समस्त अल्पसंख्यक विधायकों तथा शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग का तहेदिल से आभार व्यक्त करता है l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !